एक्ट्रेस ने क्रिसमस मनाने के बाद अजीब तरीके से की आत्महत्या

कमरे में बेहोश पाया

फिल्म इंडस्ट्री में मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक बुरी खबर सामने आई है। हांगकांग की लोकप्रिय अभिनेत्री बोनी लाई सुक यिन की अचानक आई मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। एक्ट्रेस ने अपने परिवार के साथ क्रिसमस मनाने के एक दिन बाद 26 दिसंबर को आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि 47 वर्षीय एक्ट्रेस को उसके चार बेटों में से एक ने कमरे में बेहोश पाया, जिसके बाद एक्ट्रेस को अस्पताल ले जाया गया। इस पूरे मामले की जांच चल रही है।
सामने आई कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि एक्ट्रेस ने अपने कमरे में लकड़ी का कोयला (चारकोल) जलाया और उसके धुएं से दम घुटने से उसकी मौत हुई। कहा जा रहा है कि ऐसा उसने अंजाने में नहीं बल्कि आत्महत्या करने के लिए किया। परिवार को जैसे ही उसकी हालत का पता लगा, उसके तुरंत बाद ही अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पुलिस और डॉक्टर्स ने इस आत्महत्या का मामला बताया है।