Home / Chhattisgarh / CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, 23 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, 23 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

ख़बर शेयर करें:

खैरागढ़। 25 नवंबर 2026 : खैरागढ़-लांजी मार्ग पर ग्राम पांडादाह में बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार पिकअप और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चला रहे 23 वर्षीय युवक पिंटू पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम साल्हेवारा निवासी पिंटू पटेल, उम्र 23 वर्ष, पिता अमरूद पटेल और बसंत पटेल, उम्र 20 वर्ष बाइक से पांडादाह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खून की जांच कराने जा रहे थे। इसी दौरान खैरागढ़ की ओर से आ रहे पिकअप वाहन क्रमांक CG 17 KS 9511 से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर में पिंटू के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बसंत गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मृतक के शव को खैरागढ़ शवगृह लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *