रायपुर। कांग्रेस ने चरण दास महंत को तत्काल प्रभाव से छत्तीसगढ़ के सीएलपी नेता के रूप में नियुक्त किया। दीपक बैज को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय मजदूर इंटक कांग्रेस के युवा प्रदेश अध्यक्ष उमेश रगडे ने चरणदास महंत के नेता प्रतिपक्ष बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। कांग्रेस के लिए चरणदास महंत महत्वपूर्ण किरदार के रूप में भूमिका निभाते रहेंगे इसी आशा और उम्मीद के साथ अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किए। वही दूसरी ओर कांग्रेस ने दीपक बैज को अभी प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे लेकिन 14 जनवरी मकर संक्रांति के बाद कांग्रेस में बदलाव का दौर आएगा और पूरी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सहित बदली जा सकती है। इसके लिए सम्पूर्ण बैठक मकर संक्रांति के बाद दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित की जाएगी।
डॉ. महंत के नेता प्रतिपक्ष बनने पर इंटक प्रदेश अध्यक्ष रगडे ने दी बधाई

