पुलिस की गलती से चली थी गोली, महिला की हो गई मौत

अलीगढ़ । शहर कोतवाली में बीते शुक्रवार को दरोगा की लाइसेंसी पिस्टल से जिस महिला के सिर में गोली लगी थी बीती रात उसकी मौत हो गई। कोई अनहोनी न हो इसलिए मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम तक पुलिस फोर्स तैनात किया गया। जानकारी दे दें कि कोतवाली में शुक्रवार दोपहर तुर्कमान गेट निवासी इशरत निगार को एसआई की पिस्टल से चली गोली लगने के बाद मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनका इलाज कर रही थी। बीते मंगलवार को महिला का करीब 2 घंटे तक ऑपरेशन चला था। जिसमें सिर से एक मेटेलिक टुकड़ा भी निकाला गया था। पर ऑपरेशन के बाद भी महिला की हालत में कोई सुधार नहीं आया है।