अवैध फटाखा भंडारण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार

जांजगीर चांपा पुलिस,15 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि  प्रतीक राज निवासी  केरा रोड़ जांजगीर, खगेश कुमार कटकवार निवासी बी0डी0 महंत उप नगर एवं यशपाल सिंह राठौर  पुरानी बस्ती जांजगीर जो अवैध फटाखा भंडारण कर रखे है जिस पर जांजगीर पुलिस द्वारा  रेड कार्यवाही किया गया जहाँ आरोपी प्रतीक राज से 25 किलोग्राम फटाखा, खगेश कुमार कटकवार से 40 किलोग्राम फटाखा एवं यशपाल सिंह राठौर से 12 किलोग्राम आतिशबाजी फटाखा कुल कीमती 50000/रू शासन द्वारा विस्फोटकों के भंडारण हेतु जारी दिशा निर्देश का पालन न करते हुए अवैध रूप से भंडारित कर रखा गया था

इनके द्वारा फटाखा खरीदी बिक्री एवं भंडारण करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया,जिस पर आरोपी प्रतीक राज उम्र 30 वर्ष निवासी केरा रोड जांजगीर, खगेश कटकवार उम्र 38 वर्ष निवासी बीडी महंत उपनगर एवं यशपाल सिंह राठौर के विरूद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। 

उक्त कार्यवाही में निरी0 उमेश कुमार साहू, उप निरी0 अवनीश श्रीवास , सउनि भरत लाल राठौर, म0प्र0आर0 मंजू सिंह, आर0 दिलीप सिंह, सुनील साहू का सराहनीय योगदान रहा।