छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री बघेल के पिता की तबियत बिगड़ी, हास्पिटल में कराया गया भर्ती

रायपुर 18 नवंबर 2023। छत्तीसगढ़ के मुखयमंत्री भपूेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल की तबियत खराब होने पर उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाॅक्टरों की निगरानी में नंदकुमार का बघेल का इलाज जारी है। आज सीएम बघेल अपने पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे।

बाबूजी अस्वस्थ हैं।

नामांकन से पहले उनसे अस्पताल में मिला था‌। चुनाव की गहमा-गहमी में उनसे मिलने नहीं आ पाया था।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी साझा की
….“बाबूजी अस्वस्थ है…..चुनाव की गहमागहमी में उनसे मिलने अस्पताल भी नहीं आ पाया था। आज उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचा‌। उनकी जीजीविषा मेरे लिए हमेशा प्रेरणा रही है।”