छत्तीसगढ़: रिटर्निंग अधिकारी ने राज्यपाल को सौंपी मतदाता सूचना पर्ची व मार्गदर्शिका

रायपुर । राज्यपाल हरिचंदन को रिटर्निंग अधिकारी बीबी पंचभाई ने मंगलवार को राज भवन में मतदाता सूचना पर्ची तथा मतदाता मार्गदर्शिका प्रदान की। इसके पूर्व पंचभाई ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले को भी यह प्रदान किया।