Home / Chhattisgarh / फर्सवानी में चल रहा एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर,नशा एवं टीबी मुक्त युवा है थीम

फर्सवानी में चल रहा एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर,नशा एवं टीबी मुक्त युवा है थीम

ख़बर शेयर करें:

सारंगढ़ । शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध शा. लोचन प्रसाद पाण्डेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सारंगढ़ व शास. नवीन कन्या महाविद्यालय सारंगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम फर्सवानी में आयोजित किया जा रहा है। शिविर 13 नवंबर से 19 नवंबर 2026 तक चल रहा है। इस बार शिविर की थीम *नशा एवं टीबी मुक्त युवा (Addiction and TB Free Youth) रखी गई है।

शिविर में स्वयं सेवक सुबह प्रभात फेरी, योग, श्रमदान और स्वच्छता अभियान के साथ दिन की शुरुआत कर रहे हैं। इसके बाद गांव में जन जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, रैली, संगोष्ठी और घर-घर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। शिविर के दौरान नशा मुक्ति, टीबी के लक्षण, बचाव व उपचार, स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सड़क सुरक्षा, डिजिटल जागरूकता सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पें कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विशेषज्ञों द्वारा स्वयंसेवकों और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव और टीबी से बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है।

शिविर का संचालन कार्यक्रम प्रभारी उसत राम पटेल के नेतृत्व में किया जा रहा है। महाविद्यालय के प्रा. डॉ. लोकेश्वर पटेल शिविर के संरक्षक हैं,कार्यक्रम अधिकारी रामचंद भैना शिविर मेंदोनों महाविद्यालयों के स्वयं सेवक उत्साह पूर्वक भाग ले रहे हैं। ग्रामीणों का भी शिविर के कार्यक्रमों में भरपूर सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम में यशवंत सिंह ठाकुर, भरत अग्रवाल, राजेश यादव, मिलाप बरेठा, ओमकार केशरबानी के द्वारा ग्रामीणों ने शिविरार्थियों के प्रयासों की सराहना की है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *