Home / Madhya Pradesh / बुधनी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! सुबह घर पर मिले पति-पत्नी और बेटे के शव, इलाके में मचा हड़कंप

बुधनी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! सुबह घर पर मिले पति-पत्नी और बेटे के शव, इलाके में मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें:

बुधनी। मध्य प्रदेश के बुधनी जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक साथ तीन शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि घर पर सो रहे पति-पत्नी और बेटे की नृशंस हत्या कर दी गई। हालांकि, यह हत्या है या आत्महत्या इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

यह पूरा मामला बुधनी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर 12 में बुधवार सुबह तीन शव मिलने से हड़कंप मच गया। घर से राकेश मीणा (45), राधा मीणा (40) और अश्विन मीणा (20) की लाश मिली। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात तीनों की हत्या कर दी गई। हालांकि इसकी अभी पुष्ट नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

एक ही परिवार के तीन लोगों के शव मिलने से दहशत का माहौल है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। वहीं सूचना मिलते ही एसडीओपी रवि शर्मा और TI सुनील ठाकुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। जांच पड़ताल के बाद ही इस पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *