Home / Chhattisgarh / टाइगर रिज़र्व में वन्यप्राणी सामान्य लंगूर के अवैध शिकार का मामला: ओडिशा के 7 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल

टाइगर रिज़र्व में वन्यप्राणी सामान्य लंगूर के अवैध शिकार का मामला: ओडिशा के 7 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल

ख़बर शेयर करें:

गरियाबंद 18, नवंबर 2026 । उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व गरियाबंद में वन्यप्राणी सामान्य लंगूर (बंदर) के अवैध शिकार और जब्ती के एक मामले में वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वन परिक्षेत्र तौरेंगा के अंतर्गत आने वाले परिसर गरीबा, आरक्षित वनक्षेत्र, कक्ष क्रमांक 1200 में वन्यप्राणी बंदर (मादा) के अवैध शिकार की यह घटना सामने आई थी। वन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके से निम्नलिखित सामान ज़ब्त किए:

बंदर का 13.800 किलोग्राम कच्चा मांस

01 कुल्हाड़ी

04 छुरियाँ

01 पनसुद्धा

04 पीले थैले

01 मोटर साइकल एच.एफ. डीलक्स (क्रमांक CG04MF3970)

इस मामले में संलिप्त 03 आरोपियों को 26 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय (प्रथम श्रेणी) गरियाबंद में पेश कर जेल दाखिल किया गया था। इसके पश्चात, फरार चल रहे अन्य 04 सह-आरोपियों को भी गिरफ्तार कर विभागीय कार्रवाई पूरी की गई और 17 नवंबर 2026 को उन्हें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय, गरियाबंद के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।

आरोपियों के विरुद्ध वन्यप्राणी (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 9, 27, 29, 31, 32, 39, 49, 50, 51 एवं 52 के तहत वन अपराध दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

सभी 07 आरोपी ग्राम कबाटपानी, ग्राम पंचायत मुंडीबेड़ा, पोस्ट गोना, थाना व तहसील रायघर, जिला नवरंगपुर (ओडिशा) के निवासी हैं:

मुशा (पिता लालधर, उम्र 50 वर्ष, जाति कोंद)

बनमाली सांता (पिता सुकिया सांता, उम्र 51 वर्ष, जाति कोंद)

सोलनदर (पिता रतनू सांता, उम्र 26 वर्ष, जाति कोंद)

लालु सांता (पिता सुंदरू सांता, उम्र 54 वर्ष, जाति कोंद)

किशोर (केशर) (पिता राजना सांता, उम्र 34 वर्ष, जाति कोंद)

राजू (राघु) सांता (पिता संधर सांता, उम्र 38 वर्ष, जाति कोंद)

केन्दु (बांदे) सांता (पिता अरजू सांता, उम्र 37 वर्ष, जाति कोंद)

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *