मुंबई। अभिनेता रणवीर सिंह और अमन गुप्ता ने आज पुरुषों के लिए अपना नया पर्सनल केयर ब्रांड H.I.M (Handsome Indian Man) लॉन्च किया। इस ब्रांड को खासतौर पर भारतीय पुरुषों की त्वचा, यहां के मौसम और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। H.I.M की शुरुआत फेस, बॉडी और हेयर केयर से जुड़े आठ प्रोडक्ट्स के साथ हुई है। ब्रांड की पूरी रेंज में इसका खास IN·XT™ मॉलिक्यूल इस्तेमाल किया गया है, जिसे विशेष रूप से H.I.M के लिए विकसित किया गया है।
भारत में ब्यूटी और पर्सनल केयर का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। इसके बावजूद पुरुषों की ग्रूमिंग से जुड़ी जरूरतों पर अब तक उतना ध्यान नहीं दिया गया है। H.I.M इसी कमी को पूरा करने की दिशा में एक पहल है। ब्रांड का उद्देश्य भारतीय पुरुषों के लिए ऐसे पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स तैयार करना है, जो उनकी त्वचा और यहां की जलवायु के अनुकूल हों।
विज्ञान और रिसर्च पर आधारित फॉर्मूलेशन
H.I.M के प्रोडक्ट्स भारतीय पुरुषों की त्वचा पर की गई रिसर्च के आधार पर तैयार किए गए हैं। ब्रांड ने इसके लिए पुरुषों के एक विशेष रिसर्च पैनल के साथ काम किया है। इसके फॉर्मूलेशन को भारत के गर्म मौसम, उमस और हार्ड वॉटर जैसी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।
ब्रांड की खासियत इसका IN·XT™ मॉलिक्यूल है, जिसे प्रोडक्ट्स में मौजूद इंग्रीडिएंट्स को त्वचा तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए विकसित किया गया है। इसका परीक्षण भारतीय पुरुषों पर यहां के मौसम और वातावरण को ध्यान में रखकर किया गया है।
ब्रांड के लॉन्च पर बात करते हुए H.I.M के को-फाउंडर रणवीर सिंह ने कहा, “एक बार किसी ने मुझसे कहा था कि मैं एक भारतीय के हिसाब से कुछ ज्यादा ही हैंडसम हूं। भारतीय होना और हैंडसम होना कभी भी दो अलग-अलग बातें नहीं होनी चाहिए। मैंने हमेशा अपनी देखभाल को अहमियत दी है, लेकिन धीरे-धीरे मुझे एहसास हुआ कि जिन प्रोडक्ट्स का मैं इस्तेमाल करता हूं, वे वास्तव में मेरी त्वचा, हमारे मौसम और यहां के पानी को ध्यान में रखकर नहीं बनाए गए थे। अमन और मैंने वैज्ञानिकों के साथ मिलकर भारतीय पुरुषों की त्वचा को समझने और H.I.M को विकसित करने पर काम किया। मैंने शुरुआती सैंपल से लेकर फाइनल प्रोडक्ट्स तक हर फॉर्मूलेशन को खुद टेस्ट किया है। मैं चाहता हूं कि जब कोई पुरुष H.I.M का इस्तेमाल करे, तो उसे महसूस हो कि यह ब्रांड खासतौर पर उसकी जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।”
H.I.M के को-फाउंडर अमन गुप्ता ने कहा, “लगभग हर भारतीय पुरुष ने कभी न कभी अपनी बहन, पत्नी या गर्लफ्रेंड का फेस वॉश इस्तेमाल किया होगा। मैंने भी ऐसा किया है। आज भारतीय पुरुष अपनी त्वचा को लेकर जागरूक हो रहे हैं। वे स्किनकेयर के बारे में पढ़ रहे हैं, प्रोडक्ट्स के इंग्रीडिएंट्स समझ रहे हैं और अपनी ग्रूमिंग रूटीन बना रहे हैं। ऐसे में इस कैटेगरी में नए और प्रासंगिक ब्रांड्स के निर्माण की काफी संभावनाएं हैं। H.I.M के जरिए हम भारतीय पुरुषों के लिए एक ऐसा ब्रांड बनाना चाहते हैं, जो उनकी वास्तविक जरूरतों को समझे। रणवीर इस ब्रांड को बनाने में बेहद जुनूनी और सक्रिय रहे हैं। उनके साथ इस सफर पर काम करना शानदार अनुभव रहा है।”
आठ प्रोडक्ट्स के साथ हुई शुरुआत
H.I.M की शुरुआती रेंज में फेस वॉश, फेस क्रीम, सनस्क्रीन, बॉडी वॉश, बॉडी लोशन, शैम्पू, हेयर सीरम और सोप बार शामिल हैं। इन प्रोडक्ट्स को भारतीय पुरुषों की त्वचा, बालों और रोजमर्रा की ग्रूमिंग जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
ब्रांड फिल्म और उपलब्धता
ब्रांड के लॉन्च के साथ रणवीर सिंह और अमन गुप्ता की एक खास ब्रांड फिल्म भी रिलीज की गई है। यह फिल्म H.I.M को बनाने के पीछे की सोच, मेहनत और दोनों को-फाउंडर्स के जुनून को दर्शाती है। H.I.M की रेंज की कीमत ₹299 से ₹899 के बीच रखी गई है। ये प्रोडक्ट्स आज से ब्रांड की वेबसाइट, Amazon और Blinkit पर उपलब्ध हैं।
H.I.M (Handsome Indian Man) के बारे में
H.I.M पुरुषों के लिए एक पर्सनल केयर ब्रांड है, जिसे रणवीर सिंह और अमन गुप्ता ने मिलकर शुरू किया है। यह ब्रांड भारतीय पुरुषों की त्वचा, यहां के मौसम और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए प्रोडक्ट्स पेश करता है। इसकी आठ प्रोडक्ट्स की रेंज फेस, बॉडी और हेयर केयर को कवर करती है।







