Home / Chhattisgarh / CG BREAK: रिपेयरिंग के बाद चलती कार में लगी आग, कूदकर मैकेनिक ने बचाई जान

CG BREAK: रिपेयरिंग के बाद चलती कार में लगी आग, कूदकर मैकेनिक ने बचाई जान

ख़बर शेयर करें:

बिलासपुर, 13 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर में चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कार की रिपेयरिंग करने के बाद उसे सड़क पर लेकर निकला मैकेनिक उस समय बाल-बाल बच गया, जब कार के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। खतरे को भांपते हुए मैकेनिक ने चलती गाड़ी से छलांग लगा दी और अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना तखतपुर के नया बस स्टैंड मेन रोड की है। यहां होंडाई कार क्रमांक CG 13 C 3180 की रिपेयरिंग के बाद मैकेनिक उसे लेकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक कार के इंजन से धुआं निकलने लगा। मैकेनिक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया।

कार में आग लगते देख मैकेनिक ने तत्काल चलती गाड़ी से छलांग लगा दी। उसकी सूझबूझ और तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। वहीं सड़क पर कार को आग की लपटों में घिरा देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल कार में आग लगने का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *