DHAMTARI : भक्तिमय वातावरण में मनाया शरद पूर्णिमा पर्व

धमतरी, 10 अक्टूबर । अंचल में शरद पूर्णिमा का पर्व भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। पूजा-अर्चना व कई धार्मिक आयोजन हुए। दूसरे दिन रातभर घर के आंगन में खीर से भरी हंडी रखने की परंपरा पूरी हुई और सोमवार अलसुबह खीर का वितरण लोगों को किया गया। रविवार को शहर समेत ग्रामीण अंचल में शरद पूर्णिमा का पर्व धार्मिक माहौल में मनाया गया। शहर व गांवों में जगह- जगह रामायण समेत कई धार्मिक कार्यक्रम हुए। वहीं शरद पूर्णिमा की रात भक्ति भाव से जुड़ी महिलाओं ने रात में घर के आंगन में खीर से भरी हंडी रखने की परंपरा निभाई। वहीं 10 अक्टूबर को शहर व ग्रामीण अंचल में सुबह स्वजनों व आसपास पड़ोस को इस खीर को प्रसादी के रूप में बांट कर पुण्य कमाया।

इस परंपरा को लेकर कई पुरानी कहानी है। पंडित भूपेंद्र तिवारी का कहना है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्ना होती है। घर में धन-धान्य का भंडारण होता है। साथ ही प्रसादी वितरण से लोगों को पुण्य मिलता है। वहीं शरद पूर्णिमा के दिन से ही भगवान कृष्ण की रासलीला शुरू हुई थी। शरद पूर्णिमा को लेकर भगवान से जुड़ी कई और कहानियां हैं। वहीं भक्तिभावना से जुड़े रहने वाले गैंदलाल साहू, तामेश्वर साहू का कहना है कि शरद पूर्णिमा की रात अमृत वर्षा की बात पूर्वजों द्वारा की जाती है, जो शीत के साथ इस हंडी में पहुंचता है। सेहत के लिए यह खीर काफी फायदेमंद है। साथ ही ऐसा करने से मन को सुकून भी मिलता है।