जबलपुर, 12 सितंबर, 2026: स्टोर संख्या के आधार पर दुनिया की सबसे बड़ी क्यूएसआर श्रृंखलाओं में से एक, सबवे ने जबलपुर के नेपियर टाउन, रसेल चौक में अपने पहले कंपनी-स्वामित्व वाले और कंपनी-संचालित स्टोर का उद्घाटन किया है। सबवे ताजा और ग्राहकों की पसंद के अनुसार तैयार किए जाने वाले सैंडविच के लिए जाना जाता है । ऐसे में, यह उपलब्धि सबवे इंडिया की विकास गति में एक और महत्वपूर्ण कदम है और मध्य प्रदेश में उसकी बढ़ती उपस्थिति को और मजबूत करती है।
जबलपुर में कंपनी-स्वामित्व वाला और कंपनी-संचालित यह स्टोर बीएमटी, चिकन टेरीयाकी और वेजी डिलाइट जैसे अपने प्रामाणिक सैंडविच ग्राहकों तक पहुँचाने की ब्रांड की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है, ताकि ग्राहकों की स्वाद संबंधी पसंद को पूरा किया जा सके। इस नए स्टोर का स्वामित्व और संचालन सबवे इंडिया द्वारा किया जाता है, जिससे वैश्विक गुणवत्ता और सेवा मानकों को सुनिश्चित किया जा सके।
सबवे के तेज़ी से विस्तार को उसके मेन्यू में लगातार किए जा रहे बदलावों से समर्थन मिला है, जिन्हें उपभोक्ताओं की विविध पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। स्टोर के मेन्यू में केवल 79 रुपए से शुरू होने वाली किफायती सब क्रेवर्स रेंज, स्वादिष्ट हॉट एंड चीज़ी सिग्नेचर सब्स, 1.5 गुना प्रोटीन वाले ताज़ा सलाद और एक अनूठी ऑल-डे ब्रेकफास्ट रेंज शामिल हैं। सिग्नेचर राइस बाउल्स रेंज, जो भारतीय स्वाद को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए नए स्वादों और विकल्पों की पेशकश करती है, सबवे के पहले से ही आकर्षक भारतीय मेन्यू में हाल ही में शामिल किया गया नया विकल्प है। ये सभी पेशकशें उपभोक्ताओं की बदलती पसंद के अनुसार खुद को ढालने के सबवे के सिद्धांत को दर्शाती हैं।
एवर ब्रांड्स द्वारा संचालित, सबवे इंडिया ने पिछले तीन वर्षों में अपने नेटवर्क में नए स्थानों पर 350 से अधिक स्टोर खोले हैं, कंपनी की पहुंच 165 से अधिक शहरों तक हो गई है और उसके पास 3,500 से अधिक कर्मचारी हैं। वर्ष 2001 में भारत में अपना पहला स्टोर खोलने के बाद से, ग्राहकों की पसंद के अनुसार तैयार किए जा सकने वाले ताज़ा और किफायती खाद्य विकल्पों की बढ़ती माँग के चलते, सबवे इंडिया सबवे के प्रमुख वैश्विक विकास बाजारों में शामिल है।







