पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन कर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई

62 वर्ष की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर इकाई में पदस्थ प्रधान आरक्षक बलदाऊ पाण्डेय अपने पद से सेवानिवृत्त हुय


मुंगेली ,08 अक्टूबर I इकाई में पदस्थ प्रधान आरक्षक बलदाऊ पाण्डेय, द्वारा 62 वर्ष की अधिवार्षिकी पूर्ण करने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली में विदाई समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त होने वाले प्रधान आरक्षक को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदाय कर उनके उज्जवल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी गई।
प्रधान आरक्षक बलदाऊ पाण्डेय वर्ष 1988 में जिला बिलासपुर में तत्कालीन अविभाजित मध्यप्रदेश राज्य में आरक्षक के पद पर नियुक्ति होने के पश्चात वर्ष 2011 तक जिला बिलासपुर में अपनी सेवा दी, एवं वर्ष 2012 में प्र.आर. के पद पर पदोन्नत हुए तथा जिला मुंगेली में अपनी सेवा दी। प्रधान आरक्षक बलदाऊ पाण्डेय का गृह करही जिला मुंगेली है। सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक ने विदाई समारोह के दौरान अपने पुलिस विभाग में अनुभव एवम किए गए कार्यों के सम्बन्ध में बताया।
विदाई समारोह में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती साधना सिंह, अनुविभागीय अधिकारी मुंगेली एस.आर. धृतलहरे, अनुविभागीय अधिकारी पथरिया नवनीत पाटिल, रक्षित निरीक्षक मुंगेली श्रीमती क्रिस्ट नरगिश तिग्गा बघेल, मुख्य लिपिक संजय सिंह ,रीडर निरीक्षक नरेंद्र बहादुर ,स्टेनो सूरज पांडेय सहित जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।