CG BREAKING : आईईडी प्लांट करते समय हुआ धमाका, दो नक्सली घायल…

नारायणपुर । जिले के नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ा ब्लॉक के आलपरस गांव के पास आईईडी ब्लास्ट की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों द्वारा आईईडी प्लांट करते समय ब्लास्ट हुआ है, जिसमे कुछ नक्सली घयाल भी हुए हैं। एसपी दिव्यांग पटेल ने घटना की पुष्टि करते हुए  बताया कि ब्लास्ट की सूचना मिली है। मामले की जांच जारी है। जवानों की टीम के पहुंचने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

उन्होंने आगे बताया कि सोमवार को आलपरस गांव के पास सुरक्षा बलों एवं ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली आईईडी लगा रहे थे। लगभग  11 बजे आईईडी लगाते हुए ब्लास्ट हो गया जिसमें पानिडोबीर एलओएस के दो नक्सलियों के घायल होने की जानकारी मिली है।