Korba Breaking: पिकअप और कार में जबरदस्त भिड़ंत, कार सवार की दर्दनाक मौत

कोरबा,11 अगस्त । उरगा- हाटी मार्ग पर कोडमसरा नाले के निकट शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे पिकअप और कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क हादसे में कार में सवार की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।