Home / Entertainment / ‘O Mysaa Re’ गाने में रश्मिका मंदाना का रौद्र रूप, तांडव डांस ने मचाया धमाल; इस दिन रिलीज होगी फिल्म

‘O Mysaa Re’ गाने में रश्मिका मंदाना का रौद्र रूप, तांडव डांस ने मचाया धमाल; इस दिन रिलीज होगी फिल्म

ख़बर शेयर करें:

O Mysaa Re Song: मुंबई। रश्मिका मंदाना जल्द ही फिल्म ‘मैसा’ में एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। फिल्म का पहला गाना ‘ओ मैसा रे’ रिलीज हो गया है। गाने में रश्मिका का गुस्से से भरा चेहरा, दमदार डांस और आक्रामक अंदाज देखने को मिल रहा है। उनका यह अवतार अब तक निभाए किरदारों से काफी अलग है।

आदिवासी संगीत के साथ दमदार तांडव

‘ओ मैसा रे’ में रश्मिका हाई-एनर्जी डांस करती नजर आ रही हैं। गाने में आदिवासी संगीत और दमदार बीट्स का खास मेल है। इसे जेक्स बिजॉय ने कंपोज किया है। गाने की कोरियोग्राफी और रश्मिका के एक्सप्रेशन फिल्म के एक्शन से भरे माहौल की झलक देते हैं।

बाप-बेटी के रिश्ते पर है फिल्म की कहानी

‘मैसा’ सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़ी कहानी भी है। इसकी कहानी आदिवासी इलाके की पृष्ठभूमि में बुनी गई है और इसमें बाप-बेटी के रिश्ते को केंद्र में रखा गया है। फिल्म के टीजर में भी जबरदस्त एक्शन और गंभीर माहौल देखने को मिला था।

27 नवंबर को रिलीज होगी ‘मैसा’

अनफॉर्मुला फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन रवींद्र पुल्ले ने किया है। ‘मैसा’ को इमोशनल एक्शन थ्रिलर बताया जा रहा है। फिल्म में रश्मिका एक चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *