जांजगीर-चाम्पा, 27 जुलाई Iछत्तीसगढ़ से ट्रेन हादसे को लेकर बड़ी खबर है। यहां एक मालगाड़ी डिरेल हो गई है। रेल दुर्घटना की यह घटना छत्तीसगढ़ के जिला जांजगीर चाम्पा में हुई है।

बताया जा रहा है कि, अकलतरा स्टेशन के समीप मालगाड़ी के 11 डब्बे पटरी से उतर गए है I इस हादसे के बाद कई मालगाड़ियों के साथ यात्री ट्रेनें भी प्रभावित होंगी I वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं और मामले की जांच की बात कह रहे है।


