CG Crime News : नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, केस दर्ज….

रायपुर । शहर में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी हो गई है।  ये मामला पंडरी थाने का है।  

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला गीता मिश्रा ने पिड़िता सीमा साहु को बिलासपुर संभाग मे स्टाफ नर्स के पद पर नौकरी लगाने का झांसा लेकर 4 लाख रू लेकर धोखाधडी करने की रिपोर्ट पर अपराध कायम किया गया है।

पुलिस ने अरोपी महिला के खिलाफ भादवि की धारा 420 के तहत केस दर्ज किया है और जांच जारी है।