BIG BREAKING : युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्म हत्या कर ली

शन अधीक्षक की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स घटनास्थल पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा।

पर‍िजनों में मचा कोहराम

क्षेत्र के मनकापुर-टिकरी रेल मार्ग पर स्थित रुद्वापुर स्थान जंगल के मध्य ग्राम परसापुर थनवा के मजरा चितहा निवासी प्रदीप कुमार चौहान उर्फ निरहू (17) पुत्र विजय चौहान ने जंगल में पटरी पर आकर मनवर संगम एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया।

घटना की जांच कर रही पुल‍िस

परिजन रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे। मृतक पांच दिन पूर्व अमृतसर से वापस लौट कर आया हुआ था। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि शव को पोस्‍टमार्टम केे लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जाएगी।