पहले वनडे डेब्यू मैच में छाई अमनजोत, बंगलादेश के खिलाफ चटकाए 4 विकेट

चंडीगढ़ । सिटी की क्रिकेटर अमनजोत कौर अपने पहले ही वनडे के डेब्यू मैच में छा गई। शेरे-नेशनल स्टेडियम बंगलादेश में हुए वूमैन टी-20 इंटरनेशनल मैच में अमनजोत को नीली जर्सी पहनने का मौका मिला। गेंदबाजी में पंजाब की इस क्रिकेटर ने 31 रन देकर चार विकेट लिए।

इससे पहले वर्ष 1987 में भारत की ओर से पूर्णिमा चौधरी ने अपने डेब्यू मैच में 21 रन देकर पांच विकेट लिए थे। इस लिहाज से अपने डेब्यू मैच में गेंदबाजी में चमकदार प्रदर्शन करने वाली वह दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बनने में सफल रही। अमनजोत को टीम मैनेंजमैंट ने टी-20 मुकाबले में मौका दिया। जिसने भारतीय पारी के दौरान 15 रन बनाए।