Home / Entertainment / Sai Pallavi Sita Role: रामायण में माता सीता बनना आसान नहीं था, साई पल्लवी ने बताया कैसे खुद को किया तैयार

Sai Pallavi Sita Role: रामायण में माता सीता बनना आसान नहीं था, साई पल्लवी ने बताया कैसे खुद को किया तैयार

ख़बर शेयर करें:

Sai Pallavi Sita Role: मुंबई। रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है। फिल्म में साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। इस किरदार को पर्दे पर उतारना उनके लिए सिर्फ अभिनय नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। हाल ही में साई पल्लवी रणबीर कपूर और रवि दुबे के साथ अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पहुंचीं। यहां उन्होंने बताया कि माता सीता का किरदार निभाने के लिए उन्होंने किस तरह खुद को तैयार किया और इस भूमिका से उन्हें जिंदगी की कौन सी अहम सीख मिली।

माता सीता का किरदार निभाने से पहले की प्रार्थना KBC में बातचीत के दौरान साई पल्लवी ने बताया कि माता सीता का किरदार उनके लिए बेहद खास है। इस भूमिका को निभाने से पहले उन्होंने प्रार्थना की थी कि उन्हें इसे सही तरीके से निभाने की शक्ति मिले और शूटिंग के दौरान आने वाली चुनौतियां आसान हो जाएं। उनका मानना है कि इस किरदार को निभाते समय उसकी गरिमा और भावनाओं का ध्यान रखना बहुत जरूरी था। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि ‘रामायण’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है। इसकी कहानी और सीख आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचेंगी। उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में भी लोग इस फिल्म को याद रखेंगे।

मेडिटेशन से मिली मुश्किल हालात को समझने की सीख साई पल्लवी ने बताया कि वह मेडिटेशन करती हैं, जिससे उन्हें अपने विचारों को शांत रखने में मदद मिलती है। माता सीता का किरदार निभाते समय भी उन्होंने इस अभ्यास को जारी रखा। उनके मुताबिक, इस भूमिका से उन्हें एक बड़ी सीख मिली कि किसी भी मुश्किल परिस्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय पहले उसे समझना चाहिए।

शूटिंग के दौरान जब भी कोई चुनौती सामने आती थी, तो वह सोचती थीं कि ऐसी स्थिति में माता सीता किस तरह प्रतिक्रिया देतीं। इस सोच ने उन्हें अपने किरदार को बेहतर ढंग से समझने में मदद की। साई के लिए यही इस भूमिका से मिली सबसे खास सीख रही।

रणबीर कपूर और रवि दुबे के साथ नजर आएंगी साई नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म को दो भागों में रिलीज करने की तैयारी है। इसका पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरे भाग की रिलीज 2028 में होगी।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *