Home / Chhattisgarh / विश्व की प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा की नवीन कार्यकारिणी (2026-2029) गठित; सेवक राम मरावी बने अध्यक्ष, धर्मेंद्र ध्रुव को महासचिव की कमान, देखें पूरी सूची

विश्व की प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा की नवीन कार्यकारिणी (2026-2029) गठित; सेवक राम मरावी बने अध्यक्ष, धर्मेंद्र ध्रुव को महासचिव की कमान, देखें पूरी सूची

ख़बर शेयर करें:

कोरबा,02 नवम्बर 2026। औद्योगिक नगरी कोरबा में स्थित विश्व की प्रथम आदवासी शक्तिपीठ के प्रशासनिक एवं सामाजिक दायित्वों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नवीन कार्यकारिणी (सत्र 2026-2029) का आधिकारिक गठन कर दिया गया है। समाज के मुठवा-पुजारियों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित भव्य कार्यक्रम में लगभग 400 से 500 समाज प्रमुखों और स्वजातीय बंधुओं के सामने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों को पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई।


इस त्रिवर्षीय कार्यकाल के लिए समाज द्वारा सर्वसम्मति से सेवक राम मरावी को अध्यक्ष और धर्मेन्द्र ध्रुव को महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है.

प्रकृति नियमों और सामाजिक उत्थान को मिलेगी नई दिशा

आदिवासी शक्तिपीठ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि यह शक्तिपीठ केवल एक धार्मिक केंद्र नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की परंपराओं, संस्कृति और एकजुटता का वैश्विक प्रतीक है। नवीन कार्यकारिणी का मुख्य उद्देश्य 42 जनजातियों की सांस्कृतिक धरोहर को अक्षुण्ण बनाए रखना, युवाओं को समाज की मूल संस्कृति से जोड़ना और वनांचल क्षेत्रों में शैक्षणिक व सामाजिक विकास के कार्यों को तेज करना है.

भव्य समारोह में समाज की एकजुटता का संकल्प

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान समूचे आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पारंपरिक वाद्य यंत्रों और रीति-रिवाजों के बीच हुए इस आयोजन में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे जल, जंगल, जमीन और अपनी मूल पहचान की रक्षा के साथ-साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। कार्यकारिणी के गठन के साथ ही समाज में हर्ष की लहर है और वरिष्ठ जनों ने पूरी टीम को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *