Home / Chhattisgarh / CG Breaking : भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज

CG Breaking : भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज

ख़बर शेयर करें:

रायपुर। दुर्ग के अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 78 साल की उम्र में आज निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, वे लंबे समय से फेफड़े की बीमारी से पीड़ित थे। उनका इलाज हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन पर भाजपा नेताओं और क्षेत्रवासियों ने शोक जताया है। निधन की सूचना मिलते के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंन्द्र यादव, विधायक ललित चन्द्राकर, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे हैं।

छत्तीसगढ़ की राजनीति में अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से अपनी पहचान बनाने वाले भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का राजनीतिक सफर कई महत्वपूर्ण पड़ावों से होकर गुजरा है। वे दो बार अहिवारा विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए। पहली बार वर्ष 2008 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना।

वर्ष 2023 में 75 वर्ष की आयु में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद वे छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा के सबसे बुजुर्ग विधायकों में शामिल हुए। उनकी राजनीतिक वरिष्ठता को देखते हुए राज्य सरकार ने अक्टूबर 2025 में उन्हें छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने 25 नवंबर 2025 को मंत्रालय में इस पद का कार्यभार ग्रहण किया।

12 अगस्त 1948 को हुआ था जन्म

डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का जन्म 12 अगस्त 1948 को छत्तीसगढ़ में हुआ था। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर से प्राप्त की। जानकारी के अनुसार, उन्होंने वर्ष 1985 में एमए और बीएड की डिग्री हासिल की।

2008 में पहली बार बने विधायक

उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से हुई। वर्ष 2008 में भाजपा प्रत्याशी के रूप में उन्होंने पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर सदन में प्रवेश किया। इसके बाद वर्ष 2023 में उन्होंने दोबारा इसी सीट से जीत दर्ज की और छठवीं विधानसभा के सदस्य बने।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *