धमतरी, 28 जून । जिले में चालू मानसून के दौरान एक जून से अब तक 209.9 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गयी है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 46.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
भखारा तहसील में आज सबसे अधिक 69.9 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा नगरी तहसील में 20.2 मिलीमीटर दर्ज की गयी है। इसी प्रकार धमतरी तहसील में 58.1, कुरूद तहसील में 56.9, मगरलोड तहसील में 43.2, कुकरेल तहसील में 36 और बेलरगांव तहसील में 40 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गयी है।


