Home / Chhattisgarh / अर्नब ने छिपाया चंद्रमा को, ऑनलाइन किया दर्शन

अर्नब ने छिपाया चंद्रमा को, ऑनलाइन किया दर्शन

ख़बर शेयर करें:

कोरबा, 30 अक्टूबर। अर्नब से बिगड़े मौसम और वायु प्रदूषण की चुनौतियों से जूझ रहे कोरबा से लेकर कोयलांचल गेवरा दीपका में कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को महिलाओं ने करवाचौथ मनाया। आसमान में विपरीत नजारों को हाशिये पर रखते हुए मातृशक्ति ने परंपरागत रूप से पूजा की।

मौसम के तेवर ऐसे रहे कि सूर्यास्त के शेड्यूल से लेकर अगले कई घंटे तक आसमान में चंद्रमा अदृश्य रहा। इस वजह से व्रतियों की चिंता बढ़ी। दूसरे प्रदेश से संपर्क हुआ तो जानकारी मिली कि वहां बिना किसी दिक्कत के चंद्रमा दिखाई दे रहा है।

दीपका में रेखा सोनी, संजना श्राफ, लक्ष्मी श्रीवास, गीता राठौर, लक्ष्मी तिवारी ,शोभा कश्यप, यामिनी पटेल और सुभाषिनी समेत अन्य महिलाओं ने ऑनलाइन कनेक्टिविटी के जरिए चंद्रमा के दर्शन किए और व्रत को पूरा किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक कारणों से होने वाली समस्या के लिए गूगल और अन्य सर्च इंजन ने जो सुविधा दी है इसके लिए कंपनियों के संचालक धन्यवाद के पात्र हैं।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *