यूपी के मीरजापुर में एक शख्स ने गुरुवार की रात अपने कमरे में पंखे से गमछे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। मरने से पहले युवक ने पत्नी को वीडियो काल किया था और उसके सामने ही मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पत्नी ने देखी पति की लाइव मौत
कटरा कोतवाली के गैवीघाट मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय सुनील कुमार पांडेय ने पत्नी से नाराज होने के कारण गुरुवार की रात अपने कमरे में पंखे से गमछा के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। पति को फांसी लगाते देख पत्नी ने घटना की जानकारी अपने ससुर रविंद्रनाथ को फोन कर दी। उन्होंने सुनील को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और उसकी मौत हो गई।
मायके जाने की जिद पर अड़ी थी पत्नी
कटरा कोतवाल वेंकटेश तिवारी के अनुसार, सुनील कुमार के बहन के घर व ससुराल दोनों स्थानों पर शादी थी। सुनील ने पत्नी से बहन के घर शादी में शामिल होकर उसे लेकर ससुराल चलने की बात कही थी, लेकिन उसकी पत्नी पहले मायके जाना चाहती थी। उसने चार दिन पहले ही मायके जाने की बात कही थी।
पत्नी को मायके जाने से मना कर रहा था पति, लेकिन…
सुनील अपनी पत्नी को मायके जाने से मना कर रहा था, लेकिन फिर भी उसकी पत्नी दो दिन पहले अपने मायके चंदौली चली गई। यह बात सुनील को बुरी लगी और वह नाराज हो गया।


