Big Breaking : रथ यात्रा के दौरान भरभराकर गिरी इमारत की बालकनी, एक व्‍यक्‍ति‍ की मौत….

गुजरात के अहमदाबाद में उस वक्‍त एक बड़ा हादासा हो गया जब बालकनी में खड़े होकर रथ यात्रा देख रहे लोगों समेत छज्‍जा गिर गया। जानकारी के मुताबिक एक पुराने मकान की बालकनी में खड़े होकर कुछ लोग रथ यात्रा देख रहे थे कि अचानक बालकनी नीचे गिर पड़ी।

इस दुर्घटना में एक व्‍यक्‍ति की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना का Video भी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि इमारत के दूसरे माले की बालकनी में कुछ लोग खड़े होकर रथ यात्रा देख रहे हैं कि तभी वह भरभराकर नीचे गिर जाती है। 

सिविल अस्‍पताल में कराया गया भर्ती 

बालकनी के नीचे खडे लोगों में एक दर्जन को चोटें आई इन्हें उपचार के लिए सिविल अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो बच्‍चे व 3 महिलाएं शामिल हैं। रथयात्रा से पहले जर्जर मकानों को उपयोग में नहीं लेने के नोटिस जारी किये गये थे, इसके अलावा कुछ मकानों को बंद भी कर दिया गया था लेकिन इसके बावजूद यह हादसा हुआ।