Janjgir-Champa : नगद सहित लाखों की डकैती, पुलिस जांच में जुटी….

जाँजगीर-चांपा 18 जून । जिले में  देर रात नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर चाकू की नोक पर नगदी समेत लाखों की ज्वेलरी लेकर फरार हो गये। डकैती की इस वारदात ने पुलिस पेट्रोलिंग की पोल खोलकर रख दी है।

पुलिस के मुताबिक डकैती का पुरा मामला अकलतरा के वार्ड नंबर 5 का बताया जा रहा है।जहाँ शनिवार,रविवार की दरमियानी रात पांच से अधिक नकाबपोश अज्ञात लोगों ने एक घर में घुसकर डकैती के वारदात को अंजाम दिये।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने कमरे में सो रहे बुजुर्ग महिला पर पहले हमला किया और फिर फिल्मी स्टाइल में चाकू की नोक पर अलमारी में रखे 2 लाख नगरी सहित लाखों ने ज्वेलरी ले उड़े। वहीं बदमाशों के हमले महिला को चोट लगी है।

बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त महिला अपने कमरे में अकेली सो रही थी। वहीं बाजू वाले कमरे में महिला के छोटे बेटा और बहू सो रहे थे,जिसका दरवाजा डकैतो ने बंद कर बाहर से कुंदी लगा दिया। वहीं बुजुर्ग महिला के बड़े बेटा और बहू ऊपर के कमरे में सो रहे थे।

इधर महिला के परिजनों के शिकायत पर अकलतरा पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात डकैतो की तलाश कर रही है।इधर वारदात के बाद महिला सहित पूरे परिवार के लोग दहशत में है।