बड़ा हादसा: ईएमयू का रैक पटरी से उतरा…

मुंबई 18 जून । महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रविवार को एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। मुंबई के अंबरनाथ रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह करीब 8.25 बजे इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट (ईएमयू) का एक खाली रैक पटरी से उतर गया। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सीपीआरओ सीआर ने बताया कि इससे कल्याण से कर्जत के बीच ट्रैफिक प्रभावित होगा।