Breaking News : मार्केट में लगी भीषण आग….इलाके में अफरातफरी….

दिल्ली के कमला मार्केट में भीषण आग लग गई है। इस आग के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया है। कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग पाया है। 

जानकारी के मुताबिक, इस आग की घटना से अभीतक किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। दमकल अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आग कंट्रोल में है।