दुर्ग ,07 जून । जिले में एक युवक ने 6 साल के मासूम के साथ गंदा काम करने का मामला सामने आया है। युवक ने बच्चें के मुंह में अपना प्राइवेट पार्ट डाल दिया था। जिससे बच्चे को चोट आ गई थी। जब वह दर्द के चलते निवाला (खाना) नहीं निगल पा रहा था तब घर वालों के पूछने पर मामले का खुलासा हुआ।
जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलगांव थाना क्षेत्र के जेवरा सिरसा चौकी का मामला।


