Ruturaj Marriage Utkarsha : चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने 3 जून को उत्कर्षा पवार को अपना हमसफर बना लिया। दोनों ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। ऋतुराज गायकवाड़ की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस ने उन्हें इस नई पारी के लिए बधाई दी है।
ऋतुराज ने महिला क्रिकेटर से शादी रचाई है. दुल्हनियां का नाम उत्कर्षा पवार है. दोनों आईपीएल फाइनल में भी साथ दिखे थे. उत्कर्षा ने आईपीएल खिताब जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी से पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था. इसके फोटो और वीडियो वायरल हुए थे. ऋतुराज और उत्कर्षा की शादी महाबलेश्वर में हुई है. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने यह पांचवीं बार खिताब जीता था. इस जीत में ऋतुराज की अहम भूमिका रही थी.

शनिवार को ऋतुराज, उत्कर्षा के साथ विवाह के बंधन बंध गए। शादी में कई क्रिकेटर भी शामिल हुए हैं। ऋतुराज की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।


