प्रभाष कुमार राय ने मनोनीत पार्षद के रूप में ली शपथ

मनेंद्रगढ़ । नगर पालिक निगम चिरमिरी में मनोनीत पार्षद के रूप में प्रभाष कुमार राय को राज्य शासन के द्वारा नामांकित किया गया है। उनका मनोनयन दिव्यांग कोटे के विरुद्ध किया गया है। उन्होंने बुधवार को कलेक्टर एवं ज़िला दंडाधिकारी नरेंद्र कुमार दुग्गा के समक्ष अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

शपथ ग्रहण के समय निगम आयुक्त लवीना पांडेय, नपानि चिरमिरी की स्पीकर गायत्री बिरहा, एमआईसी सदस्य  शिवांश जैन, नजीर अहमद, सुभाष कश्यप तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।