फ्राइड हरी मिर्च का लेना चाहते हैं स्वाद, तो बस ट्राई करें ये रेसिपी

विधि :

– सबसे पहले हरी मिर्च को धो कर सुखा लीजिये।

– अब इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर रख लें।

– अब एक पैन में तेल गर्म करें। हींग और जीरा डालकर तड़का लगाएं।

– फिर नमक के साथ हरी मिर्च डालें और 10 सेकंड के लिए भूनें।

– अब हल्दी, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर और सौंफ पाउडर डालें। हरी मिर्च को मिक्स करके 2-3 मिनट तक भूनें।

– आपका फ्राई हरी मिर्च अब परोसने के लिए तैयार है।

– इसका स्वाद दाल, रोटी, सब्जी के साथ ले सकते हैं।