CG BREAKING : युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर दी जान, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस….

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक का शव  बोरिद मोड़ नहर में पेड़ से लटका हुआ मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया।

आत्महत्या का कारण पता नही चला सका है। मृतक का नाम शारदा साहू, है  और लाभांडी नया रायपुर का रहने वाला है। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।फिल्हाल पुलिस जांच में जुट गई है।