Home / Entertainment / क्या स्टोरी टीवी के शो ‘प्रेमकथा’ में है संजय लीला भंसाली की फिल्मों वाली फील? नायरा एम. बनर्जी ने साझा किया अनुभव

क्या स्टोरी टीवी के शो ‘प्रेमकथा’ में है संजय लीला भंसाली की फिल्मों वाली फील? नायरा एम. बनर्जी ने साझा किया अनुभव

ख़बर शेयर करें:

मुंबई। स्टोरी टीवी का शो ‘प्रेमकथा’, जिसमें नायरा एम. बनर्जी और करम राजपाल लीड रोल्स में हैं, वह प्यार, बदले और अचानक सामने आने वाले चौंकाने वाले खुलासों से भरी एक जबरदस्त कहानी पेश करने वाली है।

स्टोरी टीवी का शो प्रेमकथा खुद में रोमांस, बदला और लार्जर देन लाइफ ड्रामा को लिए हुए है। इस शो की कहानी गुजरात के रंगीन और खूबसूरत पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो दर्शकों को एक नए ज़िंदादिल और बेखौफ दुनिया की सैर कराने वाली है।

नायरा एम. बनर्जी शो में एक खतरनाक डॉन की किसी से न डरने वाली बेटी यानी सेजल का किरदार निभा रही हैं। वहीं, सेजल की हर बार मदद करने वाले जय का किरदार ​​करम राजपाल ने निभाया है, जो एक आम सा ट्रक ड्राइवर है और उसी से सेजल को प्यार हो जाता है। इनकी लव स्टोरी कुछ समय बाद दोनों दुश्मन परिवारों के बीच खतरनाक लड़ाई की वजह बन जाती है। कहानी में एक के बाद एक जैसे राज़ खुलते हैं, वैसे ही धीरे धीरे जय की असली पहचान रोशनी में आती है, जिससे उन दोनों की जिंदगियां पूरी तरह से बदल जाती हैं।

नायरा एम. बनर्जी ने शो के विजुअल अपील और सिनेमैटिक ट्रीटमेंट के बारे में बात करते हुए बताया है कि कैसे टीम को फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली की फिल्म मेकिंग स्टाइल से प्रेरणा मिली है।

ऐसे में एक जाने माने पब्लिकेशन को दिए गए इंटरव्यू में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा है, “हमने संजय लीला भंसाली की फिल्म मेकिंग के चार्म को रीक्रिएट करने की कोशिश की है। इतना ही नहीं हमने ‘लहू मुंह लग गया’ वाले अंदाज और उसके असर को भी दिखाने की कोशिश की है। इस तरह से पूरा शो हमने इसी सोच के साथ शूट किया। जब मैं शॉट्स देखती थी, तो सोचती थी, ‘स्टोरी टीवी ने मुझे दिखा दिया कि मैं भंसाली की फिल्म में कैसी दिखूंगी!’ इस शो की मेकिंग में हमने उस लेवल की एनर्जी लाने के लिए सच में बहुत मेहनत की है।”

ड्रामेटिक स्टोरीटेलिंग, रंगीन सेटिंग और प्यार में होने वाले गहरे टकराव के साथ शो प्रेमकथा माइक्रो ड्रामा फॉर्मेट में लार्जर देन लाइफ सिनेमैटिक गहराई लेकर आ रहा है। प्रेमकथा शो एक्सक्लूसिव तौर से स्टोरी टीवी ऐप पर अब स्ट्रीम हो रहा है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *