अगर आपके फोन में इन्स्टॉल है ये ऐप तो तुरंत करें डिलीट, Google ने दी ये चेतावनी….

अगर आप भी गूगल प्ले स्टोर से प्ले प्रोटेक्ट की सिक्योरिटी के साथ अपने स्मार्टफोन में ऐप्स को डाउनलोड कर लेते हैं तो ये नया अपडेट आपकों चौंका सकता है। हाल ही में प्ले स्टोर पर एक संदिग्ध ऐप (trojan-infected Android app) पाया गया है। मालूम हो कि गूगल खुद अपने यूजर्स की सिक्योरिटी के लिए गूगल प्ले स्टोर पर प्ले प्रोटेक्ट का फीचर देता है। ऐसे में गूगल ऐप के लिए यह चौंकाने वाली जानकारी हो सकती है।

यह ऐप गूगल ने यूजर्स की सुरक्षा के लिए प्ले स्टोर से हटा लिया है। हालांकि, चौंकानी वाली बात तो यह कि यह ऐप एक पुराना ऐप है, जिसे 50,000 डिवाइस में पहले ही डाउनलोड कर लिया गया है।

ऐप में क्या खतरा पाया गया है?

दअसल गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद यह Aap एक सिक्योरिटी फर्म द्वारा डिटेक्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि इस ऐप को साल 2021 में डेवलपर द्वारा अपलोड किया गया था।

हालांकि, लगभग एक साल बाद इस ऐप में कुछ संदिग्ध कोड को डाला गया है। यह संदिग्ध ऐप यूजर की जानकारियों को चुराने, अपलोड करने तक का काम कर रहा है। यह ऐप यूजर की जानकारियों को चुराने के लिए ऑडियो, वीडियो और वेब पेज को डिटेक्ट कर रहा है।

कौन-सा ऐप पाया गया है गूगल प्ले स्टोर पर संदिग्ध?

दरअसल ESET researchers द्वारा पब्लिश की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि इस ऐप का नाम iRecorder है। इस ऐप को सबसे पहले साल 2019 में प्ले स्टोर पर ऐड किया गया था। उस दौरान ऐप में यूजर की सिक्योरिटी को लेकर किसी तरह के खतरे की पहचान नहीं हुई थी। ठीक एक साल बाद एक यूजर की जानकारियों को लीक करने वाले खतरे (open-source AhMyth Android RAT) के साथ पाया गया।

कौन-से यूजर्स के लिए खतरा बना iRecorder ऐप?

वे यूजर्स जिन्होंने इस ऐप को अगस्त 2022 में पहली बार डाउनलोड किया या अपडेट किया है उनके लिए यह एक बड़ा खतरा है।

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह ऐप फोन माइक का इस्तेमाल कर अलग आवाजों को रिकॉर्ड करने का काम कर रहा है। इन रिकॉर्डिंग्स को अटैकर्स के सर्वर पर अपलोड भी किया जा रहा है।

गूगल ने क्या समाधान बताया है?

गूगल ने कहा है कि जिन यूजर्स के डिवाइस में यह ऐप मौजूद है, उन्हें तुरंत अलर्ट होने की जरूरत होगी। यूजर्स को कंपनी ने इस ऐप को तुरंत डिलीट करने की सलाह दी है।