Home / Entertainment / ‘रहना है तेरे दिल में 2’ बनने की तैयारी? नितिन कक्कड़ कर सकते हैं डायरेक्ट – रिपोर्ट

‘रहना है तेरे दिल में 2’ बनने की तैयारी? नितिन कक्कड़ कर सकते हैं डायरेक्ट – रिपोर्ट

ख़बर शेयर करें:

मुंबई। क्या मैडी और रीना एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं? फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा है कि जैकी भगनानी साल 2001 में आई रोमांटिक फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ की दुनिया को एक बार फिर पर्दे पर लाने की तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्म आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है।

खबरों के मुताबिक, जैकी भगनानी इस प्रोजेक्ट के लिए फिल्ममेकर नितिन कक्कड़ को डायरेक्टर बनाने के बारे में सोच रहे हैं। नितिन कक्कड़ का नाम ‘आवारापन 2’ से भी जुड़ा हुआ है।

हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि यह फिल्म पहले वाली कहानी का सीक्वल होगी या फिर इसकी कहानी कुछ अलग होगी। फिलहाल, इसे लेकर सिर्फ चर्चाएं सामने आई हैं और कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *