CG NEWS : सूने घर में फिर चोरी, जेवर और नगद पार…

रायपुर 24 मई । शहर में फिर सूने घर में चोरों ने हाथ साफ़ कर दिया है। ये  घटना पंडरी थाना का है।  

पुलिस ने बताया कि रविवार को अज्ञात चोर ने  पिड़ित पोषण कुमार देवांगन के सूने मकान का ताला तोड़कर कमरे के आलमारी में रखे चांदी के बर्तन,जेवर, नगदी 5000 रूपये और कागजात चोरी कर ले गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि  की धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज किया है।