जशपुरनगर, 22 मई । बगीचा एसडीएम आर.पी.चौहान ने सोमवार को बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्षेत्र प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी, मितानीन, एमटी और बी.सी. व्ही.एल.ई., सीएचओ, आरएचओ पुरुष का आयुष्मान कार्ड बनाने के संबंध में बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए और सभी छूटे हुए लोगों का प्राथमिकता से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कहा।
बैठक में आयुष्मान भारत के जिला परियोजना सम्वन्यक शिशिर परमार, बी.पी.एम. सूर्या रतन गुप्ता, सम्वन्यक जशपुर विश्वजीत पांडा और सीएससी मैनेजर विवेक सिंह उपस्थित थे।


