सपने में दिखें ये चीजें, तो समझ जाइये जल्द मिलने वाला है मनपसंद जीवनसाथी

Swapna Shastra: सपनों का भी एक शास्त्र होता है जिसे स्वप्न शास्त्र कहते हैं। हर व्यक्ति सोते समय सपने देखता है। कुछ सपने हम भूल जाते हैं तो कुछ हमें याद रहते हैं। कभी-कभी सपने हमारे भविष्य का भी संकेत देते हैं। आज हम आपको सपने में दिखने वाले कुछ ऐसे संकेतो के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके दिखने का अर्थ है कि आप जल्द ही विवाह बंधंन में बंधने वाले हैं। 

क्या संकेत देता है ये सपना

अगर आप सपने में खुद को कोई मीठी चीज जैसे- शहद खाते देखते हैं तो समझ जाइए कि जल्द ही आपके हाथ पीले होने वाले हैं और आपको आपका मनपसंद जीवन साथी मिलने वाला है।

क्या है खुद को तैयार होते देखने का मतलब

सपने में खुद को दाढ़ी बनाते देखना या खुद को तैयार होते देखना विवाह संबंधी योग बनाते हैं। इन स्वप्न का अर्थ है कि जीवन में चल रही विवाह संबंधी समस्याओं का समाधान होने वाला है।

खुद को प्रेमी संग देखने का मतलब

यदि कोई लड़की सपने में खुद को अपने प्रेमी या फिर किसी युवक के साथ घूमते हुए देखती है, तो यह जल्द ही शादी होने का संकेत हैं। इसी तरह अगर कोई लड़की या लड़का अपने आप को अकेले मेले में घूमते हुए देखता है, तो इसका अर्थ है कि जल्द ही आपको एक योग्य जीवनसाथी मिलने वाला है।

जल्द आने वाला है रिश्ता

यदि कोई लड़की सपने में आभूषण देखती है या फिर खुद को आभूषण पहनते हुए देखती है, तो इसका अर्थ होता है कि जल्द ही शादी के लिए रिश्ता आने वाला है। इसका अर्थ यह भी है कि आने वाला वैवाहिक जीवन खुशी-खुशी बीतेगा।