Accident News : बाइक सवार लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, तीन की मौत….

दिल्ली 21 मई  प्रदेश की राजधानी रायपुर के धनेली नाला टाटीबंध क्रासिंग के पास सड़क हादसा हो गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है।

एक महिला और एक पुरुष के साथ 8 साल के बच्चे की मौत हो गई है जबकि एक अन्‍य महिला घायल हो गई है।

बताया जा रहा है कि एक ही बाइक पर चार लोग सवार थे। अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्‍कर मार दी। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। यह मामला धरसीवां थाना क्षेत्र का है।