Home / Entertainment / Akka Trailer: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ ‘अक्का’ का ट्रेलर, राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश के बीच होगी सत्ता की जंग

Akka Trailer: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ ‘अक्का’ का ट्रेलर, राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश के बीच होगी सत्ता की जंग

ख़बर शेयर करें:

Akka Trailer : मुंबई। नेटफ्लिक्स की अपकमिंग सीरीज ‘अक्का’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे दमदार किरदारों में नजर आ रही हैं। 1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर बनी यह पीरियड क्राइम-थ्रिलर सत्ता, रहस्य और संघर्ष की कहानी लेकर आ रही है। सीरीज 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

दो दमदार किरदारों के बीच सत्ता की जंग

सीरीज में कीर्ति सुरेश भवानी के किरदार में दिखाई देंगी, जो महिलाओं के शासन वाले एक साम्राज्य की ताकतवर शासक है। वहीं, राधिका आप्टे रुद्रा नाम की रहस्यमयी बागी की भूमिका निभा रही हैं, जो भवानी के साम्राज्य को चुनौती देती है। ट्रेलर में दोनों के बीच टकराव की झलक देखने को मिलती है। तन्वी आजमी और महेश मांजरेकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

1980 के दशक के काल्पनिक शहर की कहानी

यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी ‘अक्का’ की कहानी दक्षिण भारत के काल्पनिक शहर पेरनूरु में बुनी गई है। यहां मातृसत्तात्मक व्यवस्था है और महिलाओं का शासन चलता है। धर्मराज शेट्टी के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में अपराध, सत्ता की खींचतान और रहस्य को कहानी का आधार बनाया गया है।

कीर्ति सुरेश का हिंदी ओटीटी डेब्यू

नेशनल अवॉर्ड विजेता कीर्ति सुरेश इस सीरीज के जरिए हिंदी पैन-इंडिया ओटीटी में कदम रख रही हैं। दूसरी ओर, राधिका आप्टे अपने रहस्यमयी और बागी अंदाज से कहानी में नया मोड़ लाती नजर आएंगी। अब दर्शकों को इंतजार है कि भवानी और रुद्रा की यह लड़ाई किस अंजाम तक पहुंचती है।

कब और कहां देखें ‘अक्का’?

‘अक्का’ 30 अक्टूबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। ट्रेलर सामने आने के बाद सीरीज को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। अब देखना होगा कि राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की यह भिड़ंत दर्शकों पर कितना असर छोड़ती है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *