Home / Chhattisgarh / मड़वा विद्युत संयंत्र के श्रम कल्याण केंद्र में नए जिम का आकृति महिला मंडल की अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

मड़वा विद्युत संयंत्र के श्रम कल्याण केंद्र में नए जिम का आकृति महिला मंडल की अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

ख़बर शेयर करें:

जांजगीर 22 अक्टूबर 2026- अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र (एबीवीटीपीएस) मड़वा के श्रम कल्याण केंद्र (जूनियर क्लब) में नवनिर्मित जिम का शुभारंभ आकृति महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता जांगड़े के हाथों हुआ। इस अवसर पर मुख्य अभियंता रजनीश जांगड़े ने कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि स्वस्थ जीवनशैली के लिए नियमित व्यायाम, शारीरिक सक्रियता और स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता अत्यंत आवश्यक है।

स्वास्थ्य एवं शारीरिक फिटनेस को प्रोत्साहित करने के लिए जिम एक आवश्यक सुविधा है, जिसका आप सभी भरपूर लाभ उठाएं। इस अवसर पर आकृति महिला मंडल की कार्यकारिणी सदस्य एवं स्तुति महिला मंडल की अध्यक्ष रितु रेड्डी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहीं।

यहां उल्लेखनीय है कि श्रम कल्याण केंद्र (जूनियर क्लब) में लगभग 4.50 लाख रुपये की लागत से जिम का निर्माण किया गया है। इस सुविधा के माध्यम से अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को नियमित व्यायाम और शारीरिक फिटनेस के लिए एक बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की गई है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *