Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन श्रद्धा भक्ति से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा भक्ति करने से घर में सुख, समृद्धि और शांति आती है।
साथ ही धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके लिए साधक शुक्रवार के दिन मां की उपासना करते हैं। वास्तु शास्त्र में धन प्राप्ति हेतु कई उपाय भी बताए गए हैं। इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं-
-धन की देवी मां लक्ष्मी को लाल रंग अति प्रिय है। अतः शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान करने के बाद लक्ष्मी मंदिर जाकर मां को श्रृंगार का सामान जैसे चूड़ी, बिंदी, सिन्दूर, चुनरी आदि चीजें अर्पित करें। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। उनकी कृपा से आर्थिक तंगी से निजात मिलता है।
अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन गौ माता को रोटी खिलाएं। इस उपाय को करने से मां प्रसन्न होती हैं।
– शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर जगत के पालनहार भगवान विष्णु को अर्घ्य दें। इस उपाय को करने से भी धन संबंधी परेशानियों से निजात मिलता है।
- धन प्राप्ति के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को सफेद कमल और सफेद रंग की मिठाई अर्पित करें। इस उपाय को करने से मां प्रसन्न होती हैं।
-अगर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो शुक्रवार को कमल गट्टे की माला से जाप करें। जाप के समापन के बाद जरूरतमंद लोगों को दान दें।


