Home / Chhattisgarh / छत्तीसगढ़ के 7900 नगर सैनिकों को बड़ी सौगात, अब हर महीने मिलेगा 30,870 रुपए मानदेय, जानिए कितना होगा फायदा…

छत्तीसगढ़ के 7900 नगर सैनिकों को बड़ी सौगात, अब हर महीने मिलेगा 30,870 रुपए मानदेय, जानिए कितना होगा फायदा…

ख़बर शेयर करें:

रायपुर, 21 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों (होमगार्ड जवानों) के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने नगर सैनिकों के मानदेय में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया है। नए प्रस्ताव के अनुसार, अब नगर सैनिकों को 30,870 रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। यानी प्रतिदिन 1,029 रुपए की राशि मिलेगी। इससे प्रदेश के करीब 7,900 नगर सैनिकों और उनके परिवारों को आर्थिक लाभ होगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश और गृह मंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में गृह विभाग ने मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। नगर सैनिक कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन और अन्य आवश्यक सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

गृह विभाग के प्रस्ताव के मुताबिक नगर सैनिकों का मूल मानदेय 19,500 रुपए प्रतिमाह है। इसमें 58 प्रतिशत महंगाई भत्ते के रूप में 11,310 रुपए और वर्दी धुलाई भत्ते के 60 रुपए शामिल किए गए हैं। इस प्रकार कुल प्रस्तावित मानदेय 30,870 रुपए प्रतिमाह होगा। मूल मानदेय की तुलना में कुल मासिक राशि 11,370 रुपए अधिक होगी।

छत्तीसगढ़ में नगर सैनिकों के मानदेय में पहले भी बढ़ोतरी की जा चुकी है। वर्ष 2017 में मानदेय 10,000 रुपए से बढ़ाकर 13,200 रुपए प्रतिमाह किया गया था। इसके बाद 30 मई 2023 को जारी आदेश के तहत 1 अप्रैल 2023 से मानदेय में 6,300 रुपए की वृद्धि की गई थी, जिससे यह बढ़कर 19,500 रुपए प्रतिमाह हो गया था।

गृह विभाग ने न्यायालय के निर्देशों, बढ़ती महंगाई और नगर सैनिकों की सेवाओं को ध्यान में रखते हुए मानदेय बढ़ाने की अनुशंसा की है। सरकार के इस कदम से प्रदेश के लगभग 7,900 नगर सैनिकों को आर्थिक मजबूती मिलने के साथ उनका मनोबल भी बढ़ेगा। नगर सैनिकों ने प्रस्तावित मानदेय वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है। हालांकि, बढ़ा हुआ मानदेय किस तारीख से लागू होगा, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं की गई है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *