JOB ALERT : युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इस दिन प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, 10वीं पास भी कर सकते है अप्लाई

जगदलपुर 11 मई । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल जगदलपुर में 15 मई को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है।

इस प्लेसमेंट कैम्प में भारतीय जीवन बीमा निगम जगदलपुर एलआईसी एजेंट में 50 के पद के लिए भर्ती निकली है। 12वीं पास के लिए और आरसीए में 50 के पद के लिए 10वीं पास, एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस में एजेंट के लिए 50 पद 12वीं पास भर्ती हेतु रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा हैै।