पश्चिम बंगाल( west bengal) के बर्धमान जिले में बीती रात एक लोकल ट्रेन पटरी से उतर गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार रात करीब 9.20 बजे यह घटना हुई, जब शक्तिगढ़ रेलवे स्टेशन के पास बर्धमान-बंडेल लोकल( local) ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए।
सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। यात्रियों को एक-एक कर ट्रेन से उतारा गया। फिलहाल इस रेल हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


